वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 400 करोड़ रुपये कमाने वाली साउथ एक्टर राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म पेद्दी की ओटीटी स्ट्रीमिंग की ऑफिशियल डेट का एलान हो गया है. पेद्दी को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में राम चरण अलग-अलग एथलीट अवतार में दिख रहे हैं. फिल्म में उनकी हीरोइन बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हैं. चलिए अब जानते हैं फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किस तारीख को स्ट्रीम होने जा रही है.
पेद्दी ओटीटी पर 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होने जा रही है. पेद्दी आगामी 9 जुलाई को अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. नेटफ्लिक्स ने इस जानकारी को शेयर कर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, खेल बदल सकता है, लेकिन चैंपियन वही रहता है. अब राम चरण के फैंस के लिए यह न्यूज किसी गुडन्यूज से कम नहीं है. अब साउथ स्टार के फैंस को 9 जुलाई का इंतजार बेसब्री से है.
पेद्दी में राम चरण लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, जगपति बाबू और तारक पोनप्पा सहित अन्य कलाकार भी हैं. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है. जाह्नवी कपूर फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, जबकि श्रुति हासन एक आइटम सॉन्ग में दिखाई दे रही हैं. फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी, जबकि हिंदी का प्रीमियर कथित तौर पर अगस्त में होगा.
पेड्डी राम चरण, जो एक दूर आदिवासी गांव में रहते हैं, जहां बुनियादी जरूरतें और अधिकारों और आधिकारिक सामाजिक पहचान से वंचित लोग रहते हैं. अपने लोगों का सम्मान हासिल करने और गांव के लिए एक वैध रेलवे स्टेशन बनवाने के लिए पेद्दी (राम चरण) एक संकल्प लेता है. इसके लिए वह अलग-अलग खेल में अपनी प्रतिभा दिखाता है.
बता दें, फिल्म में जाह्नवी कपूर द्वारा निभाए गए किरदार अचियम्मा के सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था और कई दर्शकों को लगा कि उसे अत्यधिक कामुक तरीके से दिखाया गया है. विवाद बढऩे पर आखिर में डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी मांगी और विवादित सीन को फिल्म से डिलीट कर दिया.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

