सक्ती, 24 अप्रैल (आरएनएस)। जिला के करही गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश हमलावर आधी रात घर में दाखिल हुए और सीधे उस कमरे में पहुंचे जहां दोनों भाई सो रहे थे। हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बिर्रा थाना क्षेत्र की पुलिस और आसपास के थानों की टीमों ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

