बलरामपुर, 24 अप्रैल (आरएनएस)। जिला के पस्ता थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पस्ता पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिश मिंज (पिता बिफना मिंज) ने 22 अप्रैल 2025 को सोमन बेक पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने तेज धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे सोमन बेक की मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पस्ता थाना प्रभारी जन्मजय पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 301(1), 118(2) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

