० जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान और जनसहयोग से नाला में बोरी बंधान का कार्य किया
० जल संरक्षण के लिए रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखता गड्ढा भी बनाया जाएगा
जशपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। जल संरक्षण और संवर्धन बढ़ावा देने के लिए जल संचय जन भागीदारी के तहत जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत घाट मुंडा में सरपंच निशा केरकेट्टा के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने जल संचय का शपथ लेते हुए श्रमदान से नाला में बोरी बंधान कार्य किया गया साथ ही रेन हार्वेस्टिंग का भी निर्माण किया जा रहा है।
निशा ने बताया कि ग्राम पंचायत में 50 5त्न मॉडल के तहत निर्माण कराया जाएगा और हैंडपंप में जहां स्वच्छता गड्ढा पूर्व से बना है उसकी मरम्मत किया जाएगी नवीन सोख्ता गड्ढा भी बनाया जाएगा इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए सभी सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

