धमतरी 24 अप्रैल (आरएनएस) थाना नगरी क्षेत्र में रिश्तों के नाम पर भरोसे से खेलते एक आरोपी का चेहरा तब बेनकाब हुआ जब शादी का सपना दिखाकर दुष्कर्म करने के बाद उसने खुद को शादीशुदा बताकर पीड़िता से किनारा कर लिया और धमकियां देने लगा, पीड़िता की लिखित शिकायत मिलते ही नगरी पुलिस ने बिना देरी के अपराध क्रमांक 29/26 धारा 64(2)(एम) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पूरे घटनाक्रम की परतें खोलनी शुरू कीं, जांच में सामने आया कि आरोपी पूनम प्रजापति पिता स्वर्गीय जोगी राम प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी ने पहले शादी का भरोसा दिलाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब पीड़िता ने विवाह की बात की तो आरोपी ने अपना असली सच सामने रखते हुए खुद को पहले से शादीशुदा बताया और उससे दूरी बना ली, इतना ही नहीं उसने पीड़िता को फोन न करने की धमकी भी दी, मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी शुरू की, तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि महिला संबंधी अपराधों पर धमतरी पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही, बहरहाल यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि झूठे रिश्तों के जाल में फंसाने वालों पर कानून का शिकंजा अब तेजी से कस रहा है और भरोसे के नाम पर धोखा देने वालों को इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

