कांकेर 24 अप्रैल (आरएनएस) शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर अब पुलिस और नगर पालिका ने सीधा एक्शन मोड अपनाते हुए सड़क और फुटपाथ घेरने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में यातायात पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी दी और नोटिस थमाए, टीम ने साफ कहा कि दुकान के बाहर सामान फैलाकर सड़क घेरने की आदत अब नहीं चलेगी और तय समय सीमा में अतिक्रमण हटाना ही होगा, कार्रवाई के दौरान कई दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया गया और दुकानदारों को ग्राहकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई की और कई वाहनों को उठवाकर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया, पूरे अभियान के दौरान शहर में हड़कंप का माहौल रहा और लोगों को पहली बार सख्ती का असर साफ दिखाई दिया, पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे, साथ ही नियम तोड़ने वालों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है जहां शॉर्ट वीडियो भेजकर भी शिकायत की जा सकती है, बहरहाल कांकेर में यह साफ संदेश दे दिया गया है कि अब सड़कें कब्जाने वालों और नियम तोड़ने वालों के लिए कोई ढील नहीं, नियम तोड़ने वालों पर लगातार शिकंजा कसता रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

