नईदिल्ली, 24 अपै्रल। बांग्लादेश क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार शतकीय पारी (105) खेली। ये उनके वनडे करियर का चौथा और कीवी टीम के खिलाफ पहला ही शतक रहा। साल 2024 के बाद शांतो के बल्ले से निकला ये पहला वनडे शतक है। पिछले वनडे में ये खिलाड़ी 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गया था। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
शांतो ने मैच में 119 गेंदों का सामना किया और 105 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 88.24 की रही। एक समय बांग्लादेश के 3 बल्लेबाज सिर्फ 32 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से इस खिलाड़ी ने लिटन दास के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच 178 गेंदों में 160 रन की बेजोड़ साझेदारी हुई। तौहीद हिरदॉय के साथ इस खिलाड़ी ने 29 गेंदों में 29 रन जोड़े।
शांतो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2023 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 9 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 55.28 की उम्दा औसत के साथ 387 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मुकाबले में आया। अपने वनडे करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं।
बांग्लादेश में शांतो के बल्ले से निकला यह दूसरा शतक है। उन्होंने अपनी घरेलू सरजमीं पर पहला वनडे मुकाबला 2020 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 29 मैच खेले हैं और इसकी 28 पारियों में 33.30 की औसत और 78.30 की स्ट्राइक रेट से 866 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन नाबाद रहा है।
शांतो ने पहला वनडे मुकाबला 2018 में खेला था। अब तक उन्होंने 64 मैच खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 32.44 की औसत से 1,914 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रन रहा है। साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 6 मैच की 6 पारियों में 41.80 की औसत और 80.38 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

