बीजापुर,24 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के सुदूर एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने आज बीजापुर विकासखंड के कैका मोसला, कचिलवार, गुंडापुर तथा कडेर ग्रामों का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से बस्तर मुन्ने सर्वे कार्य का अवलोकन किया। सर्वे के माध्यम शत-प्रतिशत सैचुरेशन संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया को समझते हुए अधिकारियों ने मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से चर्चा की और सर्वे को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सर्वे भविष्य की शैक्षणिक एवं पोषण अधोसंरचना विकास बिजली पानी स्कूल अस्पताल सहित व्यक्ति मूलक योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर एवं सीईओ ने निर्माणाधीन स्कूल भवनों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र के बच्चों को शीघ्र बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। गुणवत्ता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सुदूर अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास शासन की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग बेहद आवश्यक है। वहीं, सीईओ श्रीमती चौबे ने पंचायत स्तर पर समन्वय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।इस अवसर पर जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ हिमांशु साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह दौरा प्रशासन की जमीनी सक्रियता और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
००र्०ं
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

