नई दिल्ली 25 April, (Rns)- आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेस में राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।”
हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी भी ज्वाइन करेंगे BJP
राघव चड्ढा ने बताया कि हमारे साथ दो तिहाई ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं। उन्होंने साइन भी कर दिया है। इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं। राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं। 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे।”
आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से भटकी पार्टी
राघव ने भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।” राघव चड्ढा ने एक बेहद चुटीली और सीधी टिप्पणी करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब वे घुटन महसूस कर रहे थे क्योंकि पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती सिद्धांतों से मेल नहीं खाता।
उन्होंने आगे कहा कि AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह ऐलान करते हैं कि मैं आप से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।

