नईदिल्ली, 25 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दे दी. आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.
206 रनों के जवाब में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिकल ने शानदार बल्लेबाजी की. कोहली 44 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वहीं पडिकल ने 27 गेंद में 55 रनों की पारी खेली, उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंद पर 115 रनों की साझेदारी की. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या आखिर में 12 गेंद पर 23 रन मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी.
गुजरात की तरफ से राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि सिराज, साथुर और होल्डर को एक-एक विकेट मिला.
ससे पहले टॉस हारकर गुजरात बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में साई सुदर्शन की सेंचुरी की बदौलत 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. सुदर्शन ने 58 गेंद में 100 रन बनाए. जिसमें 11 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे. इसके अलावा कप्तान गिल 32, बटलर 25, सुंदर 19 और होल्डर 23 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला. विराट कोहली को उनकी शानदार पारी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

