नईदिल्ली, 25 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन (101*) के शतक से 207/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 104 रन पर ढेर हो गई। इस हार पर पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी की आलोचना की है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन ने अच्छी पिच पर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी देने के लिए हार्दिक पांड्या की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी जिसकी वजह से रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और उस टीम को फायदा पहुंचाया जिसने इस टूर्नामेंट में सिर्फ पहले बल्लेबाजी करके ही मैच जीते हैं।
पठान ने मुंबई की पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले की आलोचना की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पिछले 6 टी-20 मैचों में से 4 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ही जीत हासिल की है। उन्होंने कहा, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल था, लेकिन फैसलों के बाद हिम्मत तो दिखानी ही पड़ती है। हालांकि, पांड्या के नेतृत्व में टीम अपने फैसले का बचाव नहीं कर पाई।
पठान ने सेट हो चुके संजू सैमसन के स्ट्राइक पर होने के बावजूद कृष भगत को 15वें-16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाने पर पंड्या की आलोचना की। उन्होंने कहा, आपने कृष भगत को, जो अपना सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे हैं, पहली बार 15वें-16वें ओवर में अच्छी तरह से सेट हो चुके सैमसन के स्ट्राइक पर आने के बावजूद गेंदबाजी के लिए लाया। पूर्व ऑलराउंडर ने पांड्या द्वारा उन्हें अंतिम ओवर देने पर भी उनकी आलोचना की।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की। उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मैच 6 विकेट से जीता। हालांकि, उसके बाद से टीम का प्रदर्शन खराब रहा है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू जीत के बाद लगातार 4 मैच हार गई। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों की शानदार जीत के साथ उन्होंने हार का सिलसिला तोड़ा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से हार झेलनी पड़ी।
0000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

