जमालपुर/कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूसरे चरण के मतदान से पहले जमालपुर में एक रैली के दौरान सत्ताधारी दल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला और उन पर जमकर कटाक्ष किए। अमित शाह ने कहा कि, पहले चरण में, ममता दीदी का एक भी गुंडा बाहर नहीं निकला, और आज भी मैं ममता के गुंडों को चेतावनी दे रहा हूं कि 29 तारीख को वे भी अपने घरों से बाहर न निकलें… अगर वे बाहर निकले, तो 4 तारीख को हम उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनाइए और 6 तारीख को हम पूरे सिंडिकेट सिस्टम को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे। उन्होंने व्यापक जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए कहा, बताइए, क्या जमालपुर में कोई काम हुआ है? क्या रेलवे क्रॉसिंग पर एक भी अंडरपास बना है? गुंडे टोल वसूल रहे हैं। ईंटों, रेत और सीमेंट पर टोल लिया जा रहा है। ये टोल टैक्स नहीं, ये तो भतीजा कर है। अमित शाह ने बर्द्धमान की प्रसिद्ध मिठाई का जिक्र करते हुए जनता को भाजपा से जोड़ा. उन्होंने कहा कि पहले चरण के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर है। दूसरे चरण में आपलोगों को कमल खिलाना है, ताकि 4 मई को बर्द्धमान के ‘सीताभोगÓ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंह मीठा कराया जा सके। अपने संबोधन को जारी रखते हुए शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कुछ खास समुदायों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, दीदी मतुआ समुदाय को डरा रही हैं, कह रही हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो आपके वोट छीन लिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा, लेकिन दीदी, यह मतुआ समुदाय हमारी जीवनरेखा है। कोई इन्हें छू भी नहीं पाएगा। मतुआ और नामासुद्र समुदायों के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। दीदी सीएए को लागू नहीं होने दे रही हैं। भाजपा की सरकार बनाइए, और 5 तारीख के बाद भाजपा मतुआ समुदाय के सभी भाइयों और बहनों को नागरिकता देगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘घास फूलÓ की विदाई का वक्त आ गया है। भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों और लुटेरों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। शाह ने चेतावनी दी कि अगर किसी गुंडे ने मां-बहनों की तरफ आंख उठाकर भी देखा, तो वह सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगा. देश के 20 राज्यों में भाजपा सरकार ने यह करके दिखाया है।
शाह ने कहा कि, पूरा बंगाल महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के विरोधी टीएमसी के खिलाफ एकजुट हो गया है। इस धरती के हर कोने से बदलाव की स्पष्ट आवाज़ गूंज रही है। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने भी भाजपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया है।
पूरा बंगाल महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के विरोधी टीएमसी के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो गया है। राज्य के हर कोने-कोने से बदलाव की स्पष्ट पुकार सुनाई दे रही है। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

