0 बोधघाट थाना क्षेत्र में बस्तर पुलिस की रेड, ट्रामाडोल युक्त 480 कैप्सूल बरामद, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
जगदलपुर, 26 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बड़ी खेप जब्त की है।
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया नयामुंडा में तीन युवक स्कूटी पर अवैध नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर रेड की गई। रेड के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से Pyeevon Spas Plus Tramadol HCL के कुल 60 पत्ते, यानी 480 कैप्सूल बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कीमत करीब 1 लाख 92 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सामूहिक रूप से नशे का कारोबार करते थे और युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियो में
सुजीत विश्वकर्मा (34 वर्ष)
सुरेश कुमार नाग (40 वर्ष)
लोकेश्वर राव (20 वर्ष)
तीनों आरोपी जगदलपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से 680 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
बस्तर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले की जांच जारी है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

