रायपुर, 26 अप्रैल (आरएनएस)। न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत जब बच्चों की पढ़ाई में खिलौनों का इस्तेमाल किया जाता है तो बच्चे जल्दी सीखते हैं। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकंडरी इंग्लिश स्कूल, बैरन बाजार में शिक्षकों के लिए आयोजित वर्कशाप में प्ले वे मैथड को वर्तमान की जरूरत बताते हुए इंटरनेशनल ट्रेनर श्रीमती मधु यादव ने शाला शिक्षकों को ट्वॉयज से पढ़ाने का महत्व और सुगम तरीका समझाया ।।कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल पंडित सुरेश मिश्रा जी ने बताया कि एफ डी आई ग्रैजुएट श्रीमती मधु यादव ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के उद्देश्य को समझाते हुए लगभग चौबीस शिक्षकों को हवाई जहाज और बॉल से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन विषय को एकसाथ समायोजित करने का प्रशिक्षण दिया तथा फ्लैशकार्ड से शब्द निर्माण, बोलना, पहचानना, गिनना, सामान्य ज्ञान आदि एक्टिविटी करके बताया वर्कशॉप समापन पूर्व प्राचार्या श्रीमती साहिबा खान ने कार्यशाला को सार्थक बताते हुए इसकी सराहना की तथा जून माह में पुन: एक बार सेमिनार आयोजित करने की मंशा जाहिर करते हुए एम जे एफ लॉयन मधु यादव का आभार व्यक्त किया।अंत में शिक्षकों ने ट्रेनर से अपने विषय से संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा की
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

