कोंडागांव,26अप्रैल (आरएनएस)। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा, समिति कोंडागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा संग्राहकों को किए जा रहे ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं दो संग्राहकों की मोबाइल में ऑनलाइन एंट्री कराकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की।
वन मंत्री ने संग्राहकों से मुलाकात कर उन्हें तेंदूपत्ता तिहार की शुभकामनाएं दीं तथा शासन द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी कोंडागांव चूड़ामणि सिंह, संयुक्त वन मंडलाधिकारी कोंडागांव डॉ. आशीष कोटरिवार, परिक्षेत्र अधिकारी कोंडागांव, परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

