रायगढ़ 26 अप्रैल (आरएनएस) नौकरी दिलाने का लालच देकर महिला और नाबालिग को जाल में फंसाने वाले शातिर की चाल आखिरकार पुलिस के सामने टिक नहीं पाई और घरघोड़ा पुलिस ने उसे उसकी कार समेत दबोचकर जेल पहुंचा दिया, मामला 26 अप्रैल 2026 का है जब पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि कैसे एक फोन कॉल से शुरू हुआ झांसा सुनसान रास्ते तक पहुंचा और फिर छेड़खानी में बदल गया, पीड़िता की 15 वर्षीय नाबालिग ने 24 अप्रैल को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भाभी को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर खुद को “विजय” बताते हुए रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, भरोसा जीतने के बाद 22 अप्रैल को उसी नंबर से दोबारा कॉल कर ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा बुलाया गया, शाम करीब 5:30 बजे से शुरू हुआ यह सफर रात 8 बजे चिमटापानी पहुंचा जहां आरोपी खुद सामने आया और दोनों को अपनी ग्रे रंग की कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया, कार में बैठते ही उसका असली चेहरा सामने आया, पहले महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी की गई और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती की कोशिश की गई, डर और दहशत का माहौल बनाकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया, लेकिन यह मामला यहीं नहीं रुका, थाना घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 74, 75(2), 76, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की, थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तकनीकी जांच का सहारा लिया, मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया और आरोपी की पहचान रायकेरा निवासी सुरेन्द्र बेहरा के रूप में हुई, इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए दबिश दी और आरोपी को उसकी मारूति ब्रेजा कार क्रमांक JH-17-Q-2761 सहित पकड़ लिया, पीड़िताओं के सामने शिनाख्त कराई गई जहां आरोपी की पहचान पक्की हुई, पूछताछ में उसने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी के बहाने बुलाने और अपराध करना कबूल किया, पुलिस ने मामले में एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं और आरोपी के पास से मोटोरोला मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल कार जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी Shashi Mohan Singh के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, निरीक्षक कुमार गौरव साहू सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, बहरहाल यह घटना एक सख्त चेतावनी भी है—नौकरी या किसी भी लालच के नाम पर अजनबियों पर भरोसा भारी पड़ सकता है और सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

