धमतरी, 27 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद ने विधिक सहायता सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल करते हुए अधिवक्ता भुनेश्वर कुमार सिन्हा को परिषद की विधिक सहायता समिति का नामित सदस्य बनाया है।
यह नियुक्ति 18 अप्रैल 2026 को आयोजित परिषद की सामान्य सभा में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई, जिसे 24 अप्रैल को औपचारिक स्वीकृति दी गई। परिषद अध्यक्ष के निर्देशानुसार नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
अधिवक्ता सिन्हा, जो जिला अधिवक्ता संघ धमतरी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, विधि क्षेत्र में लंबे अनुभव रखते हैं और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। परिषद ने उनकी इसी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य में विधिक सहायता सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
इस अवसर पर राज्य विधिज्ञ परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू सहित संघ के अध्यक्ष नीरजधर तिवारी और अन्य अधिवक्ताओं—रवि दाते, बसंत जैन, प्रवीण साहू, कीर्ति शाह, विपिन पवार, रवि शंकर अवस्थी, समर भूषण गुप्ता, चंद्रशेखर राजपूत, शिव कुमार ओझा, मनोज निर्मलकर, दिव्यांशु साहू, पीयूष देवांगन, प्रफुलनाथ जोगी, यशवंत साहू, अजीत साहू, हेमंत सेन, सचिन जाचक, चुकेश्वर नागेंद्र, अमित झा, सुनील सालुंके, राकेश शर्मा, दानी राम साहू, मोहित देवांगन, गेवेंद्र पटेल, अशोक बुधवानी, श्याम रंगारी, सौरभ मिश्रा, शंकर देवांगन, शमालिया साहू, मया राम साहू, एल. पटेल, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल गांधी, विकास लहरे, गोपी कुर्रे, जितेश सिन्हा, अनिल साहू, टिकेश कुमार, तानेश्वरी, भारती चंद्राकर, मोनिका और झरना समेत अन्य साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

