0 महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
बीजापुर, 27 अप्रैल (आरएनएस)। जिला बीजापुर के धर्मप्रेमी राष्ट्र प्रेमी भाइयों एवं बहनों द्वारा गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत पूरे जिले भर में 11000 से अधिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ माता को सेवा,सुरक्षा, और सम्मान दिलाने हेतु बड़े ही ही संख्या में गौ भक्तों के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से रैली का आयोजन कर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया पूरे देश के 5000 तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत गौ माता के प्रति सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूकता रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसी कड़ी में बीजापुर में भी तहसीलदार स्ष्ठरू एवं अन्य उच्च अधिकारियों से ज्ञापन देकर आग्रह एवं निवेदन किया गया कि हमारी बातों को सरकार तक पहुंचाए एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें इस हेतु आज गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में गौ माता का आवाहन एवं पूजन कर पूरे नगर का भ्रमण रैली के माध्यम से किया गया।

भारत में गाय को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर गौ माता राष्ट्रमाता आंदोलन और गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था का केंद्र और पोषण का आधार है, जिसे माँ का दर्जा मिलना चाहिए।
बीजापुर जिले के सभी तहसील में विगत 1 माह से लगभग 20000 के हस्ताक्षर अभियान घर घर, मंदिर देवालय में करवाया गया है। आज बड़ी खुशी हुई कि हमारी गो माता हमारे गांव माता के लिए सेवा सुरक्षा सम्मन के सभी भक्तों ने आगे आए और ह्यस्रद्व सर प्रार्थना पत्र सौंपे।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग एवं उपस्थिति रहा श्री जयपाल सिंह राजपूत जी श्रीमती ख़ेमिनी यादव जी अर्चना सिंह, मोहिनी साहू, श्री शंकर कुडिय़म जी विजय बहादुर राजभर श्री अर्जुन वेको राहुल गुप्ता श्री राजू गांधी जी कैलाश जी एवं अन्य श्रद्धावान परिजनों की उपस्थिति रही जो इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए इसी क्रम में भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर तहसील में भी ज्ञापन दिया गयाजिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
0

