०सुशासन तिहार 2025 में टिकेश्वरी का सोनतरा शिविर में तुरंत बना मनरेगा जॉब कार्ड
०काम भी मिला, मिली अच्छी मजदूरी
०1 मई से शुरू हो रहा सुशासन तिहार 2026
रायपुर,27 अप्रैल (आरएनएस)। टिकेश्वरी बहुत खुश हैं, उन्हें अब काम मिल रहा है, क्योंकि उनका मनरेगा जॉब कार्ड बन गया है। श्रीमती टिकेश्वरी यादव रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम सोनतरा की रहने वाली हैं। पहले उन्हें दूसरों के घरों में मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करना पड़ता था, वहीं काम की अनियमितता के कारण उनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अस्थिर बनी रहती थी। गतवर्ष में मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया गया था जिसके तहत रायपुर जिले में भी सुशासन शिविर लगाए गए थे। ग्राम सोनतरा में सुशासन शिविर लगा जिसके बारे में पता चलने पर टिकेश्वरी ने बिना देर किये ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में अपनी समस्या रखी। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा ) के अंतर्गत जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया, जल्द प्रक्रिया पूर्ण हुई , कुछ दिनों के भीतर पंचायत कार्यालय से मनरेगा जॉब कार्ड मिल गया। टिकेश्वरी बताती हैं कि करीब दो महीने पहले उन्हें इसके तहत काम भी दिलाया गया और निर्धारित मजदूरी भी मिली। आगे भी उन्हें काम मिलेगा। टिकेश्वरी अब खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि सुशासन तिहार हमारे जैसे ग्रामीणों के लिए यह बहुत अच्छी पहल है जिसमें हमारी कई समस्याओं का समाधान एक जगह पर हो जाता है। इस बार भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर 1 मई 2026 से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

