०14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को लगेगा का जीवन रक्षक टीका
बीजापुर,27 अप्रैल (आरएनएस)। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की पूर्ण रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक ऐतिहासिक और अहम कदम उठाया गया है। जिले की बेटियों को भविष्य में इस जानलेवा बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए विस्तृत (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
कहाँ और किसे लगेगा टीका
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर डॉ. बीआर पुजारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब बीजापुर जिले के विकासखंड स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ष्ट॥ष्ट और जिला अस्पताल में ॥क्कङ्क वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है।
वर्तमान में यह टीका विशेष रूप से उन सभी लड़कियों को लगाया जा रहा है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यह सही उम्र है जब इस वैक्सीन का प्रभाव सबसे अधिक होता है और शरीर में कैंसर से लडऩे वाली मजबूत इम्युनिटी विकसित हो जाती है।
क्यों जरूरी है यह टीका-
आम जनता को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर की गंभीरता को स्पष्ट किया है ढ्ढ
देश में दूसरा सबसे बड़ा खतरा:-
सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है।
गंभीर स्थिति-
भारत में हर साल सर्वाइकल कैंसर के लगभग 1,20,000 (1.2 लाख) नए मामले सामने आते हैं और करीब 77,000 महिलाओं की इससे मृत्यु हो जाती है। यानी देश में हर 8 मिनट में एक महिला इस बीमारी से जान गंवाती है।
कैंसर का मुख्य कारण-
इस कैंसर के 95: से अधिक मामलों का कारण केवल एक वायरस है ॥क्कङ्क (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस)
है ॥क्कङ्क वैक्सीन- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ॥क्कङ्क वैक्सीन चिकित्सा विज्ञान की एक ऐसी खोज है जो कैंसर को शुरू होने से पहले ही रोक देती है। अगर 14 वर्ष की उम्र में लड़कियों को यह टीका लगा दिया जाए तो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा 90: से 100: तक खत्म हो जाता है। यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले लाखों रुपये के खर्च और कैंसर के असहनीय दर्द से बेटियों को बचाती है।
सुरक्षा एवं प्रभाव-
यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (ङ्ख॥ह्र), स्नह्रत्रस्ढ्ढ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ढ्ढरू्र जैसी शीर्ष स्वास्थ्य संस्थाओं ने इसे प्रमाणित किया है। टीकाकरण के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द या मामूली बुखार जैसे सामान्य लक्षण आ सकते हैं, जो 1 से 2 दिन में स्वत: ठीक हो जाते हैं, इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील:
– बीजापुर प्रशासन सभी माता-पिता, अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करता है कि वे 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी अपनी बेटियों को नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ष्ट॥ष्ट में ले जाकर यह जीवन रक्षक टीका अवश्य लगवाएं। अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ कैंसर से सुरक्षा का उपहार देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित बीजापुर के निर्माण में अपना योगदान दें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

