राजनांदगांव 27 अप्रैल (आरएनएस) चौकी चिखली पुलिस ने इलाके में बिगड़ते माहौल पर सीधा वार करते हुए 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो दिन के भीतर 10 लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर साफ संदेश दे दिया कि सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी और शांति भंग अब बर्दाश्त नहीं होगी, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के तहत पहले 26 अप्रैल को आम स्थानों पर खुलेआम शराब पीते पकड़े गए 5 आरोपियों—केशलाल नायक (29) निवासी रानीतराई थाना भुरेगांव जिला बालोद, नरेश कुमार ठाकुर (27) निवासी रानीतराई थाना सुरेगांव जिला बालोद, हेमंत कुमार गावरे (38) निवासी रानीतराई थाना सुरेगांव जिला बालोद, प्रकाश यादव उर्फ गोलू यादव (28) निवासी वार्ड 13 गौरीनगर ओपी चिखली राजनांदगांव और सुरेन्द्र भट्टर (23) निवासी वार्ड 13 गौरीनगर ओपी चिखली राजनांदगांव—के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, इसके अगले ही दिन 27 अप्रैल को पुलिस ने क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर माहौल बिगाड़ने वाले 5 बदमाशों—सेवक राम साहू (21) निवासी शंकरपुर वार्ड 10 ओपी चिखली, शेख शहबाज (29) निवासी स्टेशनपारा वार्ड 11 ओपी चिखली, अशिष मेश्राम (21) निवासी महादेव नगर वार्ड 14 ओपी चिखली, रूपेश सिन्हा (20) निवासी ग्राम खैरा पोस्ट रेंगाकठेरा थाना ठेलकाडीह और राहुल सिंह चौहान (25) निवासी वार्ड 12 शिक्षकनगर ओपी चिखली—को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई के नेतृत्व में टीम ने अंजाम दी जिसमें उनि सत्तुलाल कंवर, सउनि शत्रुहन टंडन, सउनि विनोद कुमार वर्मा सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही, यह अभियान जिले में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार चलाया जा रहा है, फिलहाल साफ है कि चिखली पुलिस ने सख्ती का ऐसा संदेश दिया है जिससे अब सार्वजनिक जगहों पर कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

