समर स्पेशल का बड़ा ऐलान
भीषण गर्मी और टिकट की मार के बीच यात्रियों के लिए बड़ी राहत—अब पनवेल से खड़गपुर तक सीधी समर स्पेशल ट्रेन, वो भी कंफर्म बर्थ के साथ, लंबी दूरी के सफर को बनाएगी आसान और आरामदायक। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ और टिकटों की किल्लत को देखते हुए Indian Railways ने बड़ा फैसला लिया है और पनवेल से खड़गपुर के बीच एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, गाड़ी संख्या 01123 पनवेल-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को दोपहर 12 बजे पनवेल से रवाना होगी और अगले दिन लंबा सफर तय करते हुए शाम 7 बजकर 10 मिनट पर खड़गपुर पहुंचेगी, इस दौरान यह ट्रेन कई अहम स्टेशनों से गुजरते हुए यात्रियों को राहत देगी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत गोंदिया में तड़के 3 बजकर 28 मिनट पर आगमन और 3 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान होगा, दुर्ग में सुबह 5 बजकर 40 मिनट आगमन और 5 बजकर 45 मिनट प्रस्थान, रायपुर में 6 बजकर 20 मिनट आगमन और 6 बजकर 25 मिनट प्रस्थान, वहीं बिलासपुर में 8 बजकर 5 मिनट आगमन और 8 बजकर 15 मिनट प्रस्थान तय किया गया है, यह ट्रेन सिर्फ गुजरती नहीं बल्कि कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए हजारों यात्रियों को सीधा फायदा देगी, ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं जिसमें 2 एसएलआरडी, 17 स्लीपर और 1 एसी टू टियर कोच शामिल हैं जिससे आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को कंफर्टेबल यात्रा का विकल्प मिलेगा, रेलवे का साफ कहना है कि यह फैसला यात्रियों की सुविधा और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लिया गया है ताकि हर यात्री को सुरक्षित और सुगम सफर मिल सके, यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर समय सारिणी और ठहराव की पूरी जानकारी जरूर देख लें ताकि किसी तरह की असुविधा न हो, फिलहाल इस स्पेशल ट्रेन ने गर्मी के इस ट्रैवल सीजन में राहत की ठंडी हवा जरूर चला दी है, लेकिन सीट पाने के लिए समय रहते तैयारी करना ही समझदारी होगी।

