० मां-बेटे सहित परिवार के तीन लोगों की मौत
कोरबा, 28 अप्रैल (आरएनएस)। कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरसवानी के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
जानकारी के अनुसार काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहा था। फरसवानी टोल नाका पार करते ही उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

