नई दिल्ली 28 April, (Rns) । दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में देर रात आइपीएल मैच देख के घर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे के मौत हो गई। अशोका रोड पर महादेव रोड टी-पॉइंट, पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने माल वाहक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार मालवाहक वाहन की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

