हमीरपुर 28 April, (Rns) /- जिले में नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास देर रात डंपर और मारूति वैन की आमने-सामने टक्कर में चार बरातियों की मौके हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कुरारा थानाक्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बरात कबरई थानाक्षेत्र के ग्राम खड्डी पहरा (महोबा) जा रही थी। बरात में शामिल कुछ लोग मारूति वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और उर्दना निवासी मोहन (20), तिंदुही निवासी आशीष (30), डामर निवासी कमलेश और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
ये लोग हुए हैं घायल
वहीं रोहित (19) निवासी तिंदुही, दिलीप (24) निवासी उर्दना और बाबूजी निवासी डामर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया

