जांजगीर-चांपा, 28 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने अपने ही पिता और भाई के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना का है। प्रार्थी राजेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दिनेश कुमार बघेल, उम्र 22 वर्ष, शराब पीने के लिए लगातार पैसे की मांग कर रहा था।
जब परिवार ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिता और भाई के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, घर के सामानों को भी नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट मिलने के बाद अकलतरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और प्रधान आरक्षक शरीफ खान की अहम भूमिका रही। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

