कोरबा 28 अप्रैल (आरएनएस) अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि होटल, लॉज और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया, ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में एक साथ कई जगहों पर सघन चेकिंग की गई, देर रात चली इस कार्रवाई में थाना कटघोरा, पाली और पासान क्षेत्रों के होटल, लॉज और ढाबों को पुलिस टीम ने खंगाल डाला, हर कमरे, हर रजिस्टर और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर डाली गई, इस पूरे अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नितीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संभाली गई, वहीं थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह शामिल रहे, ने फील्ड में उतरकर ताबड़तोड़ चेकिंग की, कटघोरा-अंबिकापुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, बिलासपुर रोड का गगन होटल और काके ढाबा समेत कई प्रतिष्ठानों में पुलिस ने अचानक दबिश दी, दस्तावेजों की जांच हुई, ग्राहकों की पहचान चेक की गई और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई, हालांकि जांच के दौरान कहीं भी अवैध शराब बिक्री या पिलाने जैसी गतिविधि नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने संचालकों को साफ चेतावनी दी कि नियमों से जरा भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, थाना पासान क्षेत्र में भी सरप्राइज चेकिंग कर संचालकों को लिखित नोटिस थमाए गए और सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र किसी को ठहराने की अनुमति न दी जाए, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया, पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि नियम उल्लंघन पर सीधी वैधानिक कार्रवाई होगी, जिसका ताजा उदाहरण तानाखार क्षेत्र का कंचन ढाबा है जिसे पहले ही नियम तोड़ने पर सील किया जा चुका है, इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और सख्ती साफ दिखाई दी, हर जगह संदेश एक ही था—कानून से खिलवाड़ नहीं चलेगा, फिलहाल किसी भी तरह की अवैध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी नियमों को तोड़ेगा वह सीधे कार्रवाई की जद में आएगा, बहरहाल कोरबा पुलिस की यह मुहिम साफ संकेत दे रही है कि अब सतर्कता ही सुरक्षा है और जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।


