० पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर ग्रामीणों ने किया स्वागत प्रदेश अध्यक्ष का।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। ग्राम कुंरदी में हर साल ऐतिहासिक वार्षिक वैशाख मेला का आयोजन होता है। कुंरदी के माता शीतला मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला में आस्था, पंरपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वार्षिक मेला में माता शीतला मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। साथ ही जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन समस्याओं को निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया।? कुंरदी में आयोजित वार्षिक मेला में ग्रामवासियों ने विधायक का पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया । वार्षिक वैशाख मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि कुंरदी मे माता शीतला मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं।मेला में आयें सभी क्षेत्र की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है। वहीं मेला में प्रमुख रूप से निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही,मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी,सरपंच सोनमती देवांगन,उप सरपंच मनोज , महामंत्री चंद्रकांत सेठिया,प्रकाश दुग्गड़,राजेश ओगले, मनोज बधेल ,संजय विश्वकर्मा, रामप्रसाद , श्यामबती ,दलशाय, उदय दुबे, नरेन्द्र पांडे,हरिश एवं अन्य उपस्थित थे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

