कोंडागांव,28 अप्रैल (आरएनएस)। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जिले के छात्र-छात्राओं को नवीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन, कौशल निर्माण तथा रचनात्मक एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हस्तशिल्प, चित्रकला, पेंटिंग, वेस्टर्न डांस, मेंहदी कला, रंगोली, जुम्बा एवं क्लासिकल डांस प्रमुख रूप से शामिल हैं।यह समर कैम्प विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, स्वतंत्रता तथा स्व-कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन दिनांक 01 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। यह शिविर बंधा तालाब (गार्डन), कोण्डागांव में प्रतिदिन प्रात: 07:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

