देहरादून,28 अपै्रल (आरएनएस)। वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया गया। इस दौरान व्यवसायिक प्रशिक्षकों को उनके मूल स्थान पर वापस बहाल करने, सम्मानजनक वेतन देने, हर साल वेतन में दस प्रतिशत बढ़ोतरी करने, स्थायी नीति बनाने के साथ साठ वर्ष की आयु तक नोकरी की सुरक्षा प्रदान करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर अध्यक्ष तुषार पांडे में कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान सदस्य भूपेंद्र सेमवाल, सुमित सेमवाल, संजय सिंह, आयुष मिंगवाल, इंद्रेश सिंह, राघवेन्द्र कुमार, मिथलेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

