०नगर पालिका ने कहा—’शो-पीस नहीं, जल्द मिलेगा शहर को लाभ
सुकमा,28 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पानी टंकी को लेकर दैनिक हरिभूमि में प्रकाशित खबर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, वर्षों से शो-पीस बनी पानी टंकी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अपना आधिकारिक पक्ष सामने रखा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह टंकी निष्क्रिय नहीं है, बल्कि इसे ‘मिशन अमृत 2.0Ó के तहत सक्रिय करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इससे शहरवासियों को पानी मिलने की उम्मीद है।नगर पालिका द्वारा किए गए त्वरित निरीक्षण में सामने आया कि उक्त पानी टंकी का निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 में कराया गया था, जिसे वर्ष 2017 में नगर पालिका को सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने स्वीकार किया कि निर्माण के बाद से इसे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़कर पानी भरना तकनीकी कारणों और अधिक दूरी के चलते संभव नहीं हो पाया, जिससे यह टंकी लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाई जा सकी।नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि सरकार ने इस समस्या पर पहले ही संज्ञान लेते हुए समाधान के तौर पर इस परियोजना को ‘मिशन अमृत 2.0Ó के अंतर्गत शामिल कर दिया है और कार्य तेजी से प्रगति पर है। नगर पालिका ने इसे ‘शो-पीसÓ बताने वाली खबरों का खंडन करते हुए कहा कि योजना पूरी होते ही शहर की जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और जल संकट का स्थायी समाधान निकल सकेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

