० बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने कारवाई की मांग की।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ी पहल की है। इस संबंध में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा शासन के स्पष्ट निर्देशों और नियमों के बावजूद, अस्पताल अस्पताल प्र प्रबंधन ?द्वारा प्रत्येक मरीज से परामर्श शुल्क के नाम पर 350/- रुपये की वसूली की जा रही है। यह सीधे तौर पर शासन के आदेशों की अवहेलना है।शासन की अति-महत्वपूर्ण योजना भायुष्मान भारतÓ के तहत पात्र बीपीएल एवं एपीएल कार्ड धारियों को इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को इस योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है, जो कि अत्यंत खेदजनक है।जिला अस्पताल एवं शहीद बलिराम कश्यप शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत अनुभवी डॉक्टरों को अस्पताल प्रबंधन ?द्वारा अनुचित लाभ और अधिक वेतन का प्रलोभन देकर अपने यहाँ रखा जा रहा है। अस्पताल की स्थापना के समय प्रबंधन ?द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि वे बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाकर सेवा प्रदान करेंगे किंतु,स्थानीय सरकारी डॉक्टरों को तोडऩे के कारण जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आने वाले गरीब मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा हमारी स्पष्ट मांग है कि एनएमडीसी से मिल रहे करोड़ों रुपये के अनुदान को देखते हुए यहाँ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की दरों पर ही सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एनएमडीसी स्टील द्वारा इस अस्पताल के संचालन हेतु प्रतिवर्ष 53 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। जब ज़मीन, भवन और उपकरण शासकीय हैं और संचालन हेतु बड़ी राशि एमएमडी-सी दे रहा है, तो प्रबंधन द्वारा 900/- रुपये ओपीडी शुल्क और महंगी जाँच दरै वसूलना पूरी तरह अनुचित है। सरकार और अस्पताल प्रबंधन के बीच हुए प्रबंधन के बीच हुए संचालन अनुबंध की शर्तों को पूरा करें. ताकि एनएमडीसी की फंडिंग का लाभ जनता को मिले।राज्यांश एवं पूर्व सरकार की प्रतिबद्धता:- वर्ष 2019-20 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र की इस परियोजना में 40त्न राशि इसी शर्त पर दी थी कि यहाँ बस्तरवासियों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सस्ती चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी आपसे आग्रह व अपेक्षा करती है कि उपरोक्त तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए कॉन्ट्निेंटल अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध उच्च स्तरीय जाँच के आदेश प्रदान करें। शासन के नियमों का उल्लंघन करने और जनमानस को प्रताडि़त करने के कारण अस्पताल पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि मरीजों को न्याय मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,प्रशांत जैन, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान, विजेन्द्र ठाकुर, नीतीश शर्मा,सलीम अली आदि मौजूद रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

