भोपाल 28 अप्रैल (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने वार्ड क्र. 42 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। निगम द्वारा लगभग 16 लाख रूपये की लागत से उक्त विकास कार्य कराये जा रहे हैं।
महापौर मालती राय ने मंगलवार को जोन क्र. 10 में वार्ड क्र. 42 के अंतर्गत जहांगीराबाद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। निगम द्वारा लगभग 16 लाख रूपये की लागत से चिकलोद रोड, राज सिनेमा के पीछे तथा पठान टी स्टॉल वाली गली, नद्दाफपुरा, आमवाली मस्जिद, यूनानी शफाखाना, बड़वाली मस्जिद आदि क्षेत्रों में सड़कों का सीमेंट कांक्रीटीकरण एवं नाली निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर महापौर राय ने कहा कि हम शहर के विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इसी तारतम्य में वार्ड क्र. 42 के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले विकास कार्य क्षेत्र के बुनियादी ढंाचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। भूमिपूजन अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अजीजउद्दीन के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी नवल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

