भोपाल 28 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ठेले, सब्जी, कपड़ा आदि की दुकानों हटाने के साथ ही अवैध रूप से बनें शेड, तार फेसिंग, दीवार, चबूतरे आदि को तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कोलार डीमार्ट, फाईन एवेन्यू, कमला नगर, नेहरू नगर चौराहा, सैर सपाटा, सूरज नगर, राहुल नगर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नं0-1,2,3, बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी, अमराई परिसर, होषंगाबाद रोड, 11 मील, ओल्ड सुभाष नगर, खजूरी रोड, अयोध्या बायपास, प्रभात चौराहा, अषोका गार्डन, परिक्रमा पार्क, पुष्पा नगर, हमीदिया रोड, शाहजहांनाबाद पुतलीघर, पीरगेट, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, चौक बाजार, जुमेराती, आजाद मार्केट, मंगलवारा, टीला जमालपुरा, करोंद हाउसिंग बोर्ड, करोंद विष्वकर्मा नगर, करोंद पीपल चौराहा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले हटाए साथ ही नेहरू नगर क्षेत्र में 05 दुकानों के सामने बांसबल्ली के अवैध रूप से बनें शेड, राहुल नगर में अवैध रूप से लगी तार फेसिंग, अयोध्या बायपास रोड स्थित अर्जुन नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं 01 दीवार, टीला जमालपुरा एवं विश्वकर्मा नगर में अवैध रूप से बनें चबूतरे तोडऩे की कार्यवाही की। निगम अमले ने फुटपाथों पर लगी सब्जी, कपड़े आदि की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि हटवाया।
निगम अमले ने अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही पुन: अतिक्रमण न करने की समझाइश दी एवं पुन: अतिक्रमण पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी।

