नईदिल्ली, 29 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के मार्कस स्टोइनिस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 62* रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक साबित हुआ। वहीं, मौजूदा सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक रहा। उनकी ताबड़तोड़ पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 222/4 का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।
पंजाब किंग्स ने जब 144 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब स्टोइनिस क्रीज पर आए। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आखिरी ओवरों के दौरान तेज गति से रन बनाए और सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक साबित हुआ। अंत तक बल्लेबाजी करते हुए स्टोइनिस 22 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
स्टोइनिस ने पहला आईपीएल मुकाबला साल 2016 में खेला था। वह पंजाब किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 117 मुकाबले खेले हैं और इसकी 104 पारियों में 28.86 की औसत के साथ 2,136 रन बनाए हैं।उनकी स्ट्राइक रेट 147.51 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 40+ विकेट लिए हैं।
००

