कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान के बीच, हावड़ा के बाली से हंगामे की खबर आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदान के दौरान बाली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कथित खराबी की बात सामने आने पर लोग नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से उलझ गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
मुख्यमंत्री और भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मतदान के संचालन पर चिंता जताते हुए बाहरी पर्यवेक्षकों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं। भाजपा जो कहती है, वही कर रही है। चारों ओर देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या इसी तरह चुनाव होते हैं? नए लोगों को हाल में लाया गया है और वे मनमानी कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

