साबरकांठा (गुजरात),29 अपै्रल (आरएनएस)। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा एक कार को टक्कर मार दिए से सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए.
घायलों को इलाज के लिए गंभोई और हिम्मतनगर सिविल में शिफ्ट किया गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं कई लोगों के अपने परिवार वालों को खोने से माहौल गमगीन हो गया. फिलहाल गंभोई पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है.
एक स्थानीय युवक ने बताया कि इस जगह से गुजरते समय अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं. इंचार्ज आरएम केबी वर्मा ने कहा, आज सुबह गंभोई गांव के पास एक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक बस और एक वैन की टक्कर हो गई. हादसे के बाद, सात लोगों को कई एम्बुलेंस में हमारे हॉस्पिटल लाया गया. इन सात लोगों में से पांच को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, उनके सीटी स्कैन किए जा रहे हैं…
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए. के. पटेल ने बताया कि कार अरावली जिले के मोडासा से महिलाओं को ले जा रही थी तभी जिले में शामलाजी को हिम्मतनगर से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाएं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए काम करने वाली ‘कैटरिंग टीमÓÓ का हिस्सा थीं, जो पड़ोसी अरावली जिले के मोडासा से हिम्मतनगर के हुंज गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

