झारसुगुड़ा (ओडिशा) ,29 अपै्रल (आरएनएस)। ओडिशा पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक योजना का फंडाफोड़ करते हुए पांच पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर पुलिस ने मंगलवार को यह सफलता हासिल की. ब्रजराजनगर पुलिस ने 5 पिस्टल (7.65 एमएम), 20 जिंदा कारतूस, एक बाइक, एक गन डीलर और दो अन्य को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत तेलेनपल्ली निवासी संतोष खेडकर (36), पीएम कॉलोनी निवासी हबीब बाग (30) और लमटीबहाल निवासी मुख्य सप्लायर बंटी प्रसाद (34) शामिल हैं.
हत्या की योजना के लिए बंदूक खरीदी गई थी. पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ‘ऑपरेशन नेत्र’ अभियान के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी पर नजर रखी गई.ऑपरेशन के दौरान, बड़े पैमाने पर बंदूक तस्करी के बारे में जानकारी मिली थी. ब्रजराजनगर आईआईसी की देखरेख में प्रभाकर पात्रा, पूर्णिमा ओराम और अभय मोहंती की टीम ने सुबह पीएम शिव मंदिर के पास छापा मारा.
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, संतोष और हबीब के पास से चार पिस्तौलें जब्त की गईं जिनमें गोलियां भरी हुई थीं. बाद में पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने ये पिस्तौलें बंटी से 50,000 रुपये प्रति पिस्तौल खरीदी थीं. पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की. बंटी ने पुलिस को बताया कि वह बंदूक बिहार से लाई थी.
उन्होंने पुलिस के सामने कबूल किया कि उन्होंने पिछली दुश्मनी में किसी को मारने की योजना बनाकर बंदूक खरीदी थी. इस संबंध में आरोपी पर ब्रजराजनगर पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 95/28-4-2026, धारा 111(4) बीएनएसआर/डब्ल्यू धारा-25(1)/25(1बी)(ए)/25(7)/29 आर्म्स एक्ट के तहत कोर्ट में मुकदमा चलाया गया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

