सारंगढ़ 29 अप्रैल (आरएनएस) में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा वार करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है, जो स्कूटी की डिक्की और बोरी में भरकर कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहा था, और जब पुलिस ने घेराबंदी कर रेड मारी तो मौके से 125 लीटर अवैध शराब और एक स्कूटी बरामद कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र का है, जहां पुलिस अधीक्षक अंजानेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के सख्त निर्देशों के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में 28 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में महुआ शराब लेकर जा रहा है, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की और रेड कार्यवाही की, जहां एक संदिग्ध युवक मिला, पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन लाल जोल्हे पिता लाखन लाल जोल्हे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गुड़ेली थाना सारंगढ़ बताया, जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो बोरी के अंदर 100 लीटर कच्ची महुआ शराब और स्कूटी की डिक्की में रखी 5-5 लीटर की 5 प्लास्टिक पन्नियों में कुल 25 लीटर शराब बरामद हुई, यानी कुल 125 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी गई, साथ ही सफेद रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है, उसे भी जब्त कर लिया गया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में प्र.आर. अर्जुन सिंह पटेल, आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर, मिनकेतन पटेल, नव आरक्षक रमेश जायसवाल, मनीष कुमार पटेल सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। बहरहाल, सारंगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब अवैध शराब के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं बची है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

