जगदलपुर, 29 अप्रैल (आरएनएस)। बस्तर जिले के हजारों स्कूली बच्चों का इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि तय कर दी गई है। पांचवीं और आठवीं की यह परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 30 अप्रैल को इन दोनों महत्वपूर्ण कक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे। जिसे लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच खासा उत्साह का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में जिले भर के विभिन्न केंद्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही मूल्यांकन केंद्र कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हुए थे। अब जबकि सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। स्कूलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे परिणामों के वितरण और विद्यार्थियों के भविष्य की योजनाओं को लेकर सक्रिय रहें। शिक्षकों का मानना है कि इस बार के परिणाम न केवल बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को दर्शाएंगे, बल्कि जिले के शिक्षा स्तर में आए सुधार का भी एक पैमाना होंगे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

