रायपुर,29 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बड़ा अभियान चलाते हुए 131 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 31,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई।
निगम की टीमों ने जोन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों में गंदगी पाई गई, डस्टबिन नहीं रखने और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया।
अलग-अलग मामलों में वसूला गया जुर्माना
निरीक्षण में गंदगी मिलने पर 76 दुकानदारों से 23,500 रुपये, डस्टबिन नहीं रखने पर 51 दुकानदारों से 7,500 रुपये और प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 4 दुकानदारों से 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पॉलिथीन जब्त, दी गई सख्त चेतावनी
कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई और दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

