कोरिया, 20 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में 16 जून की रात हुए तिहरे हत्याकांड में 4 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि एक अब भी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। आपको बता दें इस मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है इस घटना में बीजेपी नेता स?मेत तीन लोगों को उनकी कार में जिंदा जला दिया गया था।
आपको बता दें पूरा मामला मनेंद्रगढ़ का हैं। जहां 16 जून की रात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यवसायी भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की उनकी फॉच्र्यूनर कार में आग लगा दी गई थी. इस हादसे में कार में जलकर उनकी मौत हो गई थी. जबकि उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.पूरा मामला रेत खनन से जुड़ा बताया जा रहा था। इसमें भाजपा से जुड़े नाम भी सामने आए हैं।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

