भोपाल 29 अप्रैल (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मंत्रालय में ‘विंध्या विकास प्राधिकरणÓ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डॉ. पटेल को नवीन दायित्व के आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने डॉ. पटेल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पटेल अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

