भोपाल 29 अप्रैल (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ठेले, पान पार्लर, काउंटर, गन्ने की चरखियां, दुकानों के बाहर रखा सामान, नाली पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, अवैध रूप से निर्मित छप्पर, रैलिंग, आवागमन में बाधक पोकलैण्ड व अन्य वाहन तथा सड़क पर पड़ा मलमा हटाने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कोलार सांई रेसीडेंसी, मंदाकिनी चौराहा, चूना भट्टी, सर्वधर्म, फाईन एवेन्यू, पीएनटी चौराहा, नेहरू नगर चौराहा, कोटरा सुल्तानाबाद, भारत माता चौराहा, भदभदा, सूरज नगर, नीलबड़, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नं0-1,2,3, नूतन कालेज, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, एम.पी. नगर जोन-1,2, होषंगाबाद रोड इण्डस टाउन, 10 नम्बर, राजीव नगर बी-सेक्टर, रायसेन रोड आंनद नगर, अयोध्या बायपास, रत्नागिरी चौराहा, प्रभात चौराहा, अषोका गार्डन परिक्रमा पार्क, चांदबड सेमरा, जहांगीराबाद, स्टेट बैंक चौराहा, बैरसिया रोड काजी केम्प, नारियलखेड़ा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, सब्जी आदि की दुकानें हटाई साथ ही कोलार रोड मंदाकिनी चौराहा, अयोध्या बायपास मार्ग से गन्ने की चरखियां, न्यू मार्केट न्यू व्हीकल जोन सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों के बाहर रखा सामान, राजीव नगर बी सेक्टर क्षेत्र में 06 घरों के सामने नाली के ऊपर अवैध रूप से रखी फर्शियां हटाई। निगम अमले ने बैरसिया रोड काजी कैम्प मुख्य मार्ग पर मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 15 दुकानों के अवैध छप्पर तथा सेमरा क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 छप्पर हटाया।
निगम अमले ने होशंगाबाद रोड, इंडस टाउन फेस -4 के सर्विस मार्ग पर आवागमन में बाधक 01 पोकलैंड मशीन तथा एम.पी.नगर जोन-2 में मैकेनिकों की दुकानों के बाहर रखे वाहन भी हटवाए।

