फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही ने एक्ट्रेस ने बिकिनी में अपनी कई फोटोज शेयर की है. जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे है. हालांकि एक्ट्रेस कई साल पहले बिकिनी फोटोशूट के लिए ट्रोल हो चुकी है.
फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी कई सारी फोटो शेयर की है. तस्वीरों में एक्ट्रेस मरून कलर की बिकिनी पहने बीच के किनारे पोज देती नजर आ रही है. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. उनका ये ग्लैमरस अवतार देख फैंस दीवाने हो गए हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मुझे खुश करना बहुत आसान है. मुझे बस बीच या पहाड़ों पर ले जाओ, और कुछ नहीं चाहिए और हां, बिजली से बेहतर ट्रैवल पार्टनर कोई नहीं है. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें, फातिमा सना शेख साल 2017 ट्रोलिंग का शिकार हो गई थी. दरअसल, उन्होंने रमजान के महीने में एक मैगजीन के लिए बिकिनी फोटोशूट कराया था, जिसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. वहीं, फोटो को डालने के बाद उनपर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि मुस्लिम होने के नाते उन्हें रमजान में ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

