आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज या धुरंधर 2 रिलीज के 40 दिन पूरे होने के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है. यहां तक कि अक्षय कुमार की भूत बंगला और जाफर जैक्सन की माइकल जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर के बावजूद, ये स्पाई थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने को तैयार नहीं है और छठे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं धुरंधर 2 ने रिलीज के 41वें दिन यानी छठे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
आदित्य धर की इस फिल्म ने 41वें दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में 2925 शो में 1.35 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही, फिल्म का कुल ग्रॉस भारतीय कलेक्शन 1356.07 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1132.99 करोड़ रुपये है.
वहीं 41वें दिन धुरंधर 2 ने सैकनिल्क के मुताबिक विदेशों में 0.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 424.75 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही, इस स्पाई थ्रिलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1780 करोड़ रुपये हो गया है. अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो रणवीर सिंह की ये फिल्म एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कंक्लूजन के 1788.06 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. अगर आदित्य धर की फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह आमिर खान की दंगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी.
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म रणवीर सिंह के किरदार जसकिरत सिंह रंगी की हमजा अली मजारी बनने की कहानी दिखाती हैय फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन भी हैंय यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जबकि 18 मार्च, 2026 को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

