अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी भूत बंगला भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब वीकडेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. वहीं दूसरे मंगलवार को तो इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं भूत बंगला ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो भूत बंगला ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन 4.35 करोड़ कमाए हैं. वहीं 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए थे. फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये रहा था. इसी के साथ भूत बंगला के 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 121.40 करोड़ रुपये हो गया है. स्त्री को मात देने से इंचभर दूर है भूत बंगला
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री (129.67 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोडऩे से चंद कदम दूर है. ऐसा करने के बाद ये बॉलीवुड की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन जाएगी. इसने मुंज्या के 108 करोड़ के लाफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और दिवंगत असरानी भी हैंय कई बार देरी के बाद यह कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे एक दिन पहले, 16 अप्रैल, 2026 को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी