सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो भूल भुलैया के निर्देशक भी रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म से नया गाना रिलीज किया है, जिसे तब्बू, अक्षय और जीशू सेनगुप्ता पर फिल्माया गया है। गाने की शीर्षक ओ री ओ सांवरिया है और इसे जावेद अली, श्रेया घोषाल और पृथ्वी गंधर्व ने मिलकर आवाज दी है।
गाने को प्रीतम ने अपने शानदार संगीत से सजाया है। इसके बोल यतीन्द्र मिश्रा ने लिखे हैं। लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसकी तुलना मेरे ढोलना से कर रहे हैं, जिसे विद्या बालन पर फिल्माया गया था। बता दें, भूत बंगला एक शापित बंगले के इर्द-गिर्द बुनी गई हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वामिका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

