संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल बहुत ही कम समय में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं. फिल्म की घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा थी और फिर मेकर्स ने हनुमान जयंती पर इसका टीजर रिलीज किया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास की ऐसी झलक दिखाई गई जो पहले कभी नहीं देखी गई थी. अब, मेकर्स इसके मच-अवेटेड ट्रेलर के लिए तैयार हैं, जो आज 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाला है.
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर आखिरी सवाल के ट्रेलर लॉन्च का एलान कर दिया है. इसका ट्रेलर आज 30 अप्रैल 2026 को एक ग्रैंड इवेंट में पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा.
आखिरी सवाल का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
आजकल, जहां भारतीय सिनेमा में ज्यादातर मसालेदार और कमर्शियल फिल्में ही बन रही हैं, वहीं निखिल नंदा ने कुछ अलग करने का साहस किया है. आखिरी सवाल के जरिए उन्होंने देश के इतिहास के उन पन्नों को छुआ है, जिन पर कम ही बात होती है. बाबरी मस्जिद का गिरना, महात्मा गांधी की हत्या और इमरजेंसी जैसे मुद्दों को बेबाकी से सामने लाकर निखिल नंदा ने सबको हैरान कर दिया है.
मेनस्ट्रीम सिनेमा में इन विषयों पर बहुत कम फिल्में बनी हैं, लेकिन निखिल नंदा के साहस की वजह से ये बातें अब लोगों के सामने आ रही हैं. इससे दर्शकों को देश के अतीत के इन अहम हिस्सों को समझने और उन पर गौर करने का मौका मिलेगा.
आखिरी सवाल का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

