बुलंदशहर 30 April, (Rns) . जिले के खुर्जा स्थित एक जिम में बीते दिनों हुए ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी की मौत हो गई. वहीं बुधवार रात पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.
बता दें कि पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पकड़ने के लिए गुरुवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास दबिश दी थी. पुलिस को देखते हुए जीतू सैनी ने फायरिंग शुरू कर दी. ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान जीतू को 2 गोलियां लगी. जिसके बाद पुलिस ने जीतू सैनी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

